Loading...

Election / नाहन वार्ड नंबर-5 अमरपुर से भाजपा समर्थित सीमा अत्री ने बड़ी जीत दर्ज की

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Hours Ago • 1 Min Read

Election : सीमा अत्री ने 580 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर वार्ड नंबर-5 अमरपुर में भाजपा को बड़ी सफलता दिलाई। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला।

नाहन

नाहन नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर-5 अमरपुर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा अत्री ने एकतरफा मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए विपक्ष को करारी शिकस्त दी है। सीमा अत्री ने अपनी प्रतिद्वंद्वी समीना खान को 580 वोटों के बड़े अंतर से हराकर वार्ड में भाजपा का दबदबा कायम रखा। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

मतगणना के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सीमा अत्री को कुल 846 वोट प्राप्त हुए, जबकि समीना खान को 266 वोट मिले। वहीं 9 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। वार्ड में कुल 1121 वैध मत डाले गए और सभी वोट ईवीएम के माध्यम से दर्ज किए गए।

मतगणना के दोनों राउंड में सीमा अत्री ने लगातार बढ़त बनाए रखी। पहले राउंड में उन्हें 422 वोट मिले, जबकि दूसरे राउंड में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 424 वोट हासिल किए। दूसरी ओर समीना खान पहले राउंड में 179 और दूसरे राउंड में मात्र 87 वोटों तक सिमट गईं। परिणामों ने साफ कर दिया कि अमरपुर वार्ड में भाजपा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है।

राजनीतिक जानकार इस जीत को नाहन नगर परिषद चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी मजबूती के तौर पर देख रहे हैं। लगातार बदलते चुनावी समीकरणों के बीच अमरपुर वार्ड से मिली यह बड़ी जीत भाजपा खेमे के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद सीमा अत्री ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के मुद्दों की जीत है। उन्होंने कहा कि वह वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

Related Topics: