FIR: राजकीय मिडिल स्कूल छपरोह के दो छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
राजकीय मिडिल स्कूल छपरोह के दो छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
ऊना/वीरेंद्र बन्याल/हिमाचल नाऊ न्यूज।
उप मंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले राजकीय मिडिल स्कूल छपरोह में पढ़ने वाले एक छात्र और एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए थाना कलां स्थित एक दुकान पर गए थे, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं पहुंचे। काफी समय तक दोनों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और बच्चों के संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
दोनों बच्चों के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाश तेज कर दी है। फिलहाल दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और बच्चों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।