Loading...

NDPS / 5.5 किलो चूरा-पोस्त मामले में तीसरी गिरफ्तारी, मुख्य सप्लायर कुल्लू से गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 35 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS: शिमला पुलिस ने 5.5 किलोग्राम चूरा-पोस्त तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर बहादुर सिंह उर्फ रिंकू को कुल्लू से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई की। उसे एसीजेएम रामपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से 16 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी मामले में वित्तीय लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद हुई है।

शिमला

पुलिस के अनुसार, रामपुर डिटेक्शन टीम ने सैंज-लूहरी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से 5.5 किलो चूरा-पोस्त बरामद किया था। टीम ने वाहन चालक पिंकू राम (41), निवासी कुमारसैन, को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था। पूछताछ के दौरान पिंकू राम ने पुलिस को बताया कि उसने नशे की यह खेप आनी निवासी बहादुर सिंह उर्फ रिंकू से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने सप्लाई से जुड़ी कड़ियों और लेनदेन की जांच आगे बढ़ाई।

वित्तीय लेनदेन की जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच में सामने आया कि इस सौदे के वित्तीय लेनदेन में आनी निवासी बीटू राम (31) ने सहायता की थी। पुलिस ने बीटू राम को 4 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वित्तीय लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर के रूप में बहादुर सिंह उर्फ रिंकू (36), पुत्र गोपी चंद, निवासी आनी जिला कुल्लू, की पहचान की। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए उसे कुल्लू से गिरफ्तार किया।

Related Topics: