Loading...

FIR / पिता-बेटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, ओगली में लावारिस मिली पिकअप का शीशा टूटा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 33 Mins Ago • 1 Min Read

FIR: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में कुलदीप और उनकी 18 वर्षीय बेटी स्नेहा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दोनों 12 सितम्बर की शाम पिकअप में कुमारसैन की ओर गए थे। बाद में उनकी गाड़ी ओगली गांव के पास सड़क किनारे लावारिस मिली। परिजनों की शिकायत पर जलोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला

सुनीता देवी ने पुलिस चौकी जलोग में दर्ज शिकायत में बताया कि उनके पति कुलदीप और बेटी स्नेहा पिकअप गाड़ी संख्या एचपी-06सी-6062 में घर से निकले थे। देर रात करीब 1:30 बजे कुलदीप ने फोन पर पंदोआ पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

खोजबीन के दौरान पिकअप ओगली गांव के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। गाड़ी की कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए परिजनों ने कुलदीप और स्नेहा को अवैध हिरासत में रखे जाने या उनके अपहरण की आशंका जताई है। जलोग पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: