Loading...

FIR / अप्पर डाढ़ में युवक के पेट पर नुकीली वस्तु से वार, तीन के खिलाफ केस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

FIR / पालमपुर थाना क्षेत्र के अप्पर डाढ़ में एक युवक से मारपीट और उसके पेट पर नुकीली वस्तु से वार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस के तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पालमपुर/अप्पर डाढ़

अप्पर डाढ़ निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने और उसके छोटे भाई पंकज ने दिनभर खेत में काम किया था। शाम को पंकज दुकान की ओर चला गया, जबकि रात करीब नौ बजे संतोष अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान पंकज खून से लथपथ हालत में कमरे में पहुंचा। उसने बताया कि पड़ोस के तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उनमें से एक ने किसी नुकीली वस्तु से उसके पेट पर वार कर दिया। पालमपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Topics: •