Loading...

FIR: रोहड़ू में पत्नी पर चाकू से हमला कर पति ने खुद को किया घायल, इलाज के दौरान मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Hours Ago • 1 Min Read

FIR: रोहड़ू के अप्पर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद खुद को भी घायल कर लिया। दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां 11 सितंबर की सुबह पति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू

पुलिस के अनुसार घटना 10 सितंबर को दोपहर करीब 1:20 बजे की है। सीडीपीओ कार्यालय रोहड़ू से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति और उसकी पत्नी शौचालय के अंदर चाकू लगने से घायल अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया और इसके बाद स्वयं को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

घायल पति-पत्नी को पहले नागरिक अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया, जहां से दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पति बीरबल की 11 सितंबर की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उसकी पत्नी का आईजीएमसी में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायतकर्ता निर्मला के बयान के आधार पर धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि प्रकरण गंभीर प्रकृति का है और पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: