FIRING PRACTICE / टांडा रेंज में 19 से 20 मई तक सेना का फायरिंग अभ्यास, लोगों से सतर्क रहने की अपील
धर्मशाला
धर्मशाला के टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 19 से 20 मई तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। सहायक आयुक्त कांगड़ा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह अभ्यास सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी
ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और फायरिंग रेंज से दूर रहने की अपील की गई है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं और अपने पालतू पशुओं को फायरिंग क्षेत्र में जाने से रोकें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।