Loading...

Firing Practice / 15 मई को टांडा फायरिंग रेंज में सेना का फायरिंग अभ्यास, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 May 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला

सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान लोगों से रेंज क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह

सहायक आयुक्त कांगड़ा ने जानकारी दी है कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 15 मई को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की गई है कि वे फायरिंग रेंज में प्रवेश न करें।

पालतु पशुओं को भी रखें दूर
अधिकारियों ने लोगों से अपने पालतु पशुओं को भी फायरिंग रेंज से दूर रखने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि को रोका जा सके।

सुरक्षा के लिए निर्देश
लोगों से आग्रह किया गया है कि वे इस दौरान फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं और क्षेत्र में लगाए गए सुरक्षा संकेतों का पालन करें।