Loading...

Gau Samman Abhiyan / स्वामी राजेंद्र दास महाराज से मिले अम्बोआ के गो सेवक, गौ सम्मान अभियान को मिलेगा बल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Jun 2026 • 1 Min Read

Gau Samman Abhiyan : गौ सम्मान अभियान के तहत वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में जिला ऊना के अम्बोआ दरबार की गौशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। कार्यक्रम में देशभर के साधु-संतों और धार्मिक हस्तियों की उपस्थिति रही।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कार्यक्रम के दौरान स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने गौ सम्मान हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के माध्यम से लोगों को गौ सम्मान फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की दिशा में जनसमर्थन जुटाया जा सके। इसी उद्देश्य से अम्बोआ दरबार का प्रतिनिधिमंडल वृंदावन पहुंचा और अभियान की आगामी रूपरेखा पर चर्चा की।

15 वर्षों से गो सेवा में जुटा है अम्बोआ दरबार

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अम्बोआ दरबार पिछले लगभग 15 वर्षों से गो सेवा और गौ संरक्षण के कार्यों में सक्रिय है। दरबार की गौशाला में बीमार, बेसहारा और बूढ़ी गायों की सेवा की जाती है। इस कार्य में दरबार के महाराज पंडित राकेश शाह लगातार योगदान दे रहे हैं और गो सेवा को समर्पित भाव से आगे बढ़ा रहे हैं।

पंडित राकेश शाह ने कहा कि स्वामी राजेंद्र दास महाराज का सहयोग मिलने से गौ सेवा अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में अभियान को लेकर जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उन्हें अम्बोआ दरबार और उसके सेवादार पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

Related Topics: