Loading...

कुटलैहड़ विधानसभा की पंचायत लाठियांनी में तीन निर्विरोध वार्ड सदस्यों को विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 16 May 2026 • 1 Min Read

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को देश के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं मेहनती छात्रों का मनोबल तोड़ती हैं और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ करार दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं मेहनती युवाओं का मनोबल तोड़ने का कार्य करती हैं।

गौरव कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार एवं संबंधित एजेंसियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर ही प्रश्नचिह्न लगने लगें, तो यह पूरे शिक्षा तंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए तथा पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों, माफियाओं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

गौरव कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सपनों तथा मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार एवं परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसियों से आग्रह किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा तकनीकी स्तर पर कठोर एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में किसी भी परीक्षा की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न न लगे।

Related Topics: