Loading...

जीनियस ग्लोबल स्कूल में सखी-2026 की धूम, माताओं ने जी भरकर बिताए अपने नाम के पल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सोलन स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में आयोजित सखी-2026 कार्यक्रम में 100 से अधिक माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल, मनोरंजन और आपसी संवाद के बीच यादगार पल बिताए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि भावना को सुपर टैलेंटेड मॉम-2026 और सविता भारद्वाज को सुपर मॉम (बेस्ट ड्रेस्ड)-2026 चुना गया। आयोजन का उद्देश्य माताओं को आत्मीय माहौल में स्वयं के लिए समय देने और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना था।

सोलन

बच्चों की परवरिश, परिवार की जिम्मेदारियों और रोजमर्रा की व्यस्तताओं के बीच माताओं के लिए खास तौर पर आयोजित जीनियस ग्लोबल स्कूल का सखी-2026 कार्यक्रम यादगार बन गया। आनंद विहार स्थित स्कूल परिसर में आयोजित इस विशेष आयोजन में नर्सरी और प्री-नर्सरी कक्षाओं के बच्चों की 100 से अधिक माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिनभर खेल, मनोरंजन तथा आपसी संवाद के बीच खुशनुमा पल बिताए।कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को ऐसा मंच उपलब्ध करवाना था, जहां वे अपनी दिनचर्या से कुछ समय निकालकर स्वयं के लिए समय बिता सकें, नई मित्रताएं बना सकें और बच्चों की परवरिश से जुड़े अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा कर सकें। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भावना ने अपने प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए सुपर टैलेंटेड मॉम-2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं अपने आकर्षक व्यक्तित्व और बेहतरीन पहनावे से सभी का ध्यान खींचने वाली सविता भारद्वाज को सुपर मॉम (बेस्ट ड्रेस्ड)-2026 चुना गया।पेपर डांस और तंबोला ने बांधा समांकार्यक्रम के दौरान आयोजित पेपर डांस फ्लोर गेम आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रतियोगिता में प्रीति ठाकुर और निशा की जोड़ी विजेता बनी। वहीं अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाने वाली मोनिका ठाकुर, पूनम, खीरा देवी, रीना देवी और किरण वाला को बेस्ट डांस के लिए सम्मानित किया गया।

महिलाओं के लोकप्रिय खेल तंबोला में भी खूब उत्साह देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में राज कौशल, मोनिका मेहता, निधि शर्मा, मीना और निशा विजेता रहीं।मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती हैकार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचीं भुवनेश्वरी शर्मा और राज कौशल ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षक होती है और उसके व्यक्तित्व निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन माताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं।

माताओं के प्यार और जुड़ाव का उत्सव रहा सखी-2026
स्कूल की प्रबंध निदेशक नीति शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सखी-2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि माताओं के प्रेम, अपनत्व और आपसी जुड़ाव का उत्सव था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में माताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे विशेष बना दिया। ऐसे आयोजन परिवार और विद्यालय के बीच संबंधों को और मजबूत करते हैं तथा जीवनभर संजोकर रखने वाली सुखद यादें छोड़ जाते हैं।

Related Topics: