Loading...

घुघन-ककराणा में हैंडपंप पर लगी मोटर, पेयजल संकट से मिली राहत; लोगों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 25 Jul 2026 • 1 Min Read

घुघन-ककराणा गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान के लिए हैंडपंप पर मोटर स्थापित कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता आसान हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष राहत मिली है। इस जनहित कार्य के लिए लोगों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति विश्वास जताया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र एवं उप मंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले घुघन-ककराणा गांव के लोगों को लंबे समय से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए हैंडपंप पर मोटर स्थापित कर दी गई है, जिससे अब लोगों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मोटर लगने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप से पानी निकालने में पहले काफी दिक्कत आती थी, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब मोटर लगने से पानी की उपलब्धता आसान हो गई है और लोगों को बड़ी राहत मिली है।ग्रामीणों ने इस जनहित कार्य के लिए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर त्वरित कार्रवाई कर हैंडपंप पर मोटर लगवाना सराहनीय पहल है, जिससे सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि विधायक विवेक शर्मा भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने से लोगों का दैनिक जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो गया है।