गवर्नमेंट कॉलेज राजगढ़ की छात्रा संजना का एचपीयू में एमएससी बॉटनी के लिए चयन, कॉलेज में खुशी की लहर
गवर्नमेंट कॉलेज राजगढ़ की छात्रा संजना का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में एम.एससी. बॉटनी में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संजना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया।
राजगढ़
गवर्नमेंट कॉलेज राजगढ़ की छात्रा संजना, सुपुत्री कपिल देव, ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला में एम.एससी. बॉटनी में प्रवेश के लिए चयनित होकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।संजना की इस उपलब्धि पर गवर्नमेंट कॉलेज राजगढ़ में खुशी का माहौल है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर सहित विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों एवं सहपाठियों ने उन्हें इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संजना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर शोध एवं नवाचार के माध्यम से समाज और प्रदेश की सेवा करना है।कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संजना की यह उपलब्धि गवर्नमेंट कॉलेज राजगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। कॉलेज परिवार ने संजना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा से संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।