राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में स्कूल प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन, जीवन कुमार बाली बने अध्यक्ष
विद्यालय में आयोजित आम सभा के दौरान सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया तथा जीवन कुमार बाली को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष, सदस्य सचिव सहित अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। विद्यालय प्रशासन ने नवगठित समिति से विद्यालय के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा जताई।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत चौकी मन्यार के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकी मन्यार में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संजीव रांगड़ा ने की।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई स्कूल प्रबंधन समिति के गठन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। सर्वसम्मति से जीवन कुमार बाली को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन का उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों ने समर्थन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समिति के गठन में कंचन मेहता को उपाध्यक्ष तथा सुरेश कुमार को सदस्य सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त संजीव कुमार, जितेंद्र जान, एवीव मोहम्मद, चंचला देवी, सीमा देवी और भोला देवी को समिति का सदस्य बनाया गया।उप प्रधानाचार्य संजीव रांगड़ा ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में स्कूल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी सदस्यों से विद्यालय हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी विजय शर्मा, लिपिक अजय कुमार शर्मा, अश्वनी चौधरी, नीशा शर्मा, कुसुम लता, अंजू बाला, डॉ. जीतू सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित स्कूल प्रबंधन समिति से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यालय के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की।
