Loading...

Gujarat Election 2022: गुजरात में आप के सीएम कैंडिडेट होंगे ईसूदान गढ़वी

SAPNA THAKUR • 4 Nov 2022 • 1 Min Read

गुजरात में ईसूदान गढ़वी आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान करते हुए ईसूदान गढ़वी को अपना सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया है। ईशुदान गढ़वी अभी आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हैं।

बता दें, केजरीवाल ने 29 अक्तूबर को सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से पूछा था कि वो किसे सीएम पद पर देखना चाहते हैं। केजरीवाल ने बताया कि गुजरात की 16 लाख 48 हजार 500 जनता ने अपनी राय दी है। गुजरात की 16 लाख से ज्यादा लोगों की राय के आधार पर उन्होंने फैसला लिया है।

यहां की जनता ने ईशूदान गढ़वी को चुना है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे के लिए पाटीदार नेता गोपाल इटालिया, अल्पेश कथेरिया, कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए इंद्रनील राज्य गुरु, मनोज सुरथिया का नाम चल रहा था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने जनता द्वारा मांगी गई राय के आधार पर पूर्व पत्रकार ईशूदान गढ़वी के नाम की घोषणा कर दी है।