Loading...

हादसा: डैहर में सतलुज पुल से नदी में कूदी महिला की अस्पताल में मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Hours Ago • 1 Min Read

हादसा: मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र में शनिवार को जडोल निवासी एक महिला ने सतलुज पुल से नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय युवाओं ने महिला को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंडी/सुंदरनगर/डैहर

महिला के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद स्थानीय युवाओं ने बिना समय गंवाए सतलुज नदी में छलांग लगाई और महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Topics: