हादसा : नगवाईं में घास काटते समय खाई में गिरी महिला, पीजीआई ले जाते रास्ते में मौत
घास काटते समय खाई में गिरने से घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ा।
हादसा: मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र में घास काटते समय खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद महिला को जिला अस्पताल कुल्लू से पीजीआई रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
नगवाईं
मृतका की पहचान नगवाईं के गांव तनारू, मुहाल शिल्ह मशोरा निवासी रीना देवी पत्नी मनोज कुमार के रूप में हुई है। हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय हुआ, जब रीना देवी घास काटने के लिए घासनी में गई थीं। ग्राम पंचायत मशोरा की प्रधान मीना शर्मा ने बताया कि घास काटते समय अचानक गिरने से रीना देवी के सिर में गहरी चोट लग गई थी। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।