Loading...

हादसा : ऊना आईएसबीटी की पार्किंग में मिला टैक्सी चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Hours Ago • 1 Min Read

हादसा : ऊना के न्यू आईएसबीटी की बेसमेंट पार्किंग में 36 वर्षीय टैक्सी चालक अमित का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र स्थित सैली गांव का रहने वाला था और चंडीगढ़ से घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ऊना/ऊना

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित पुत्र सरदारी राम चंडीगढ़ में टैक्सी चालक के रूप में कार्यरत था। उसने शुक्रवार रात चंडीगढ़ से घर लौटने के लिए बस ली थी। शनिवार को उसका शव न्यू आईएसबीटी ऊना की बेसमेंट पार्किंग में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद ऊना पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पहचान होने के बाद अमित के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: