Loading...

एसडीएम कार्यालय में बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 9 Jun 2026 • 1 Min Read

हरोली क्षेत्र के नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रो राम कुमार ने भाजपा समर्थित सदस्यों को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

क्षेत्र के नव निर्वाचित सदस्यों नें पद व गोपनीयता की शपथ ली इस शपथ से पहले प्रो राम कुमार के नेतृत्व में इकठे होकर एसडीएम ऑफिस पंहुचे जिसमे भारी संख्या पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे, इस अवसर पर प्रो राम कुमार नें कहा की हरोली में पिछली बार भी भाजपा सदस्यों को पूर्ण बहुमत मिला था व इस बार भी भाजपा समार्थित सदस्यों को पूर्ण बहुमत मिला हैं व लोगों नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई हैं व भाजपा समार्थित उम्मीदवारों को जिताकर भेजा हैं।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खास अनीता जसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरोली बीत अशोक छेत्रा नें भी बीडीसी सदस्यों को बधाई व शुभकामनायें दी. इस अवसर और बीडीसी सदस्यों में खड्ड से राकेश कुमार , भदसाली से रमेश चंद्र , लोयर बढ़ेडा से तृपता शर्मा , बढ़ेडा कांगड़ से रमा ठाकुर बढ़ेडा, सेंसोवाल से नरदेव सिंह, बालीवाल से लखविंदर सिंह , हरोली से गोल्डी कोंडल, पालकवाह कर्मपुर चंदपुर से शालू ठाकुर ,ललड़ी से रेखा देवी, नंगल खुर्द से किरण देवी , बीटन से सुनील बीटन, हीरा थड़ा से बन्दना देवी ,पुबोवाल हलेड़ा बिलना से सतनाम सिंह नें एसडीएम कार्यलय में पद व गोपनीयता की शपथ ली इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देसराज राणा, सतीश शर्मा, अर्जुन सिंह, लखबीर लक्खी, सतीश ठाकुर, राजीव कुमार, प्रदीप राणा, परमजीत सिंह, रजत राणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

Related Topics: