Himachalnow / रराजगढ़
राजगढ़, 30 मार्च: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत राजगढ़ बाजार में अतिक्रमण हटाने और बिजली सप्लाई काटने गए कर्मचारियों और अधिकारियों पर कुछ दुकानदारों ने हमला कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर और संजय ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
क्या है पूरा मामला?
राजगढ़ पुलिस के अनुसार, बिजली बोर्ड राजगढ़ के सहायक अभियंता अंकित वर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमेन्द्र शर्मा और बिजली विभाग के कर्मचारी त्रिलोक, दिक्षित, शुभम व अन्य कर्मचारियों के साथ राजगढ़ बाजार के वार्ड नंबर 3 में स्थित दिनेश ठाकुर और राजेश ठाकुर की दुकानों में लगे बिजली के मीटर हटाने और सप्लाई बंद करने के लिए पहुंचे थे।
जब अधिकारियों ने दुकानदारों को हाईकोर्ट के आदेशों से अवगत करवाया और बिजली की सप्लाई काटने लगे, तो दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर और संजय ठाकुर ने कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया और हाथापाई करने लगे।
जान से मारने की धमकी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तीनों दुकानदार लगातार विरोध करते रहे। जब अधिकारी अपनी गाड़ी में बैठने लगे, तो राजेश ठाकुर ने उन पर हमला करने की कोशिश की, उनकी गाड़ी को लात मारी और गंदी गालियां भी दीं।
दुकानदारों ने कर्मचारियों को धमकी दी कि यदि वे दोबारा बिजली काटने आए, तो उन्हें जान से मार देंगे।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
राजगढ़ के डीएसपी विद्याचंद नेगी ने पुष्टि की है कि कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





