Loading...

प्रदेश में जल्द होगी 228 और चिकित्सकों की भर्ती, अर्की को भी मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर: मुख्यमंत्री

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 54 Mins Ago • 1 Min Read

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 19 सितंबर को सोलन जिले के अर्की में आयोजित राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में 200 चिकित्सकों की भर्ती की है और शीघ्र ही 228 और चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। अर्की में भी जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

सोलन/अर्की

मेडिकल कॉलेजों में बदले पुराने उपकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 15 से 19 वर्ष पुराने उपकरणों के स्थान पर एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में जांच सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए गए आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। चिकित्सकों की भर्ती के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हिमाचल प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

Related Topics: