Loading...

Himachal Anganwadi Strike : हिमाचल में 9 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं , समान वेतन और दर्जे की उठी मांग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Jun 2025 • 1 Min Read

Himachal Anganwadi Strike : शिमला में हुए जिला सम्मेलन में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद कर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

शिमला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 9 जुलाई को रहेंगी हड़ताल पर
हिमाचल प्रदेश की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 9 जुलाई को होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगी। यह निर्णय सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्करज एवं हेल्पर यूनियन के शिमला में हुए जिला सम्मेलन में लिया गया, जिसमें सभी केंद्रों को उस दिन बंद रखने पर सहमति बनी।

सम्मेलन में उठीं प्रमुख मांगें
यूनियन की ओर से सम्मेलन में कई मांगें उठाई गईं, जिनमें मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी का दर्जा देने, समान कार्य का समान वेतन देने, केंद्रों को बंद न करने, कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी करने और उन्हें नियमित करने की मांगें प्रमुख थीं।

ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट और अन्य सुविधाओं की भी मांग
आंगनबाड़ी कर्मियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ग्रेच्युटी लागू करने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर वेतन व सुविधाएं देने की भी मांग रखी। साथ ही मोबाइल रिचार्ज, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म के लिए आर्थिक सहायता, पोषण ट्रैकर ऐप में आ रही दिक्कतों को दूर करने की बात कही गई।

प्रदर्शन शिमला सहित कई स्थानों पर होंगे
हड़ताल के दौरान शिमला, रामपुर, रोहड़ू, कुमारसैन, सुन्नी और ठियोग सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शन किए जाएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने की और समापन अजय दुलटा ने किया।