Himachal Assembly Election: हिमाचल की 68 सीटों के लिए अब तक 11.82 फीसदी वोटिंग…
HNN/ शिमला
आज पूरे राज्य में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 68 सीटों पर 412 दावेदार मैदान में हैं। बता दें, प्रदेश में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक 7881 केंद्रों में 11.82 फीसदी वोटिंग हुई है, तथा मतदान का यह सिलसिला लगातार जारी है। वोटरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।
बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य पर आज प्रदेश के 55,92,828 मतदाता अपनी मुहर लगा रहे है। अब तक पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य वोट डाल चुके है।