Loading...

Himachal Assembly Election: 68 विधानसभा सीटों के लिए आज होगा मतदान, सुबह इतने बजे से डलेंगे वोट..

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज यानी 12 नवंबर को पूरे राज्य में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को ही तय होगा कि राज्य में सरकार किसकी बनेगी। इस बार टिकट न मिलने के चलते कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में साल 2022 का यह विधानसभा चुनाव बेहद ही दिलचस्प होने वाला है।

2022 के इस विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेशभर में 7,881 मतदान केंद्र बनाये गए है जहां पर पोलिंग पार्टियां पहले से ही डटी हुई है। आज होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए विभाग द्वारा सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। वोट सुबह 8 से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के पहले से ही घर द्वार पर वोट डलवा लिए गए हैं। इसके अलावा आज मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे और अपने विधायक को वोट डालेंगे।

बता दें, प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीट है इसके लिए 413 दावेदार मैदान में हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 55,07,261 मतदाता चुनावी मैदान में उतरे इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18-19 साल के 69,781 मतदाता वोट डालेंगे। यानी ये नए वोटर होंगे। इनकी प्रतिशतता 46 से बढ़कर अब 75 फीसदी हो गई है। मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है। वोटरों में 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।