Loading...

सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2024 / डीसी जतिन लाल को सेना का झंडा लगाया

हिमाचलनाउ डेस्क • 7 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का महत्व

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने उपायुक्त जतिन लाल को सेना का झंडा लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने झंडा दिवस के महत्व को समझाते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य उन शूरवीरों के परिवारों की सहायता करना है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है।

शौर्य और बलिदान को किया याद

झंडा दिवस का आयोजन हमारे सैनिकों की पावन स्मृतियों को चिरस्मरणीय एवं अमर बनाने का कार्य करता है। यह दिन हमारे सैनिकों के अद्भुत शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान के प्रति राष्ट्र और राज्य की कृतज्ञता को दर्शाता है। उपायुक्त ने यह भी कहा कि हमारा यह कर्तव्य है कि हम उन जवानों के परिवारों की उचित सहायता करें, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।

झंडा दिवस पर दान की अपील

उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे झंडा दिवस के अवसर पर उदारता से दान करें। उन्होंने बताया कि इस दिन एकत्रित निधि का उपयोग सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किया जाता है।

Related Topics: