Loading...

Himachal Election: नाम वापसी के उपरांत जिला में 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में….

SAPNA THAKUR • 30 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 में नाम वापसी के अंतिम दिन 29 अक्तूबर, 2022 को जिला ऊना में कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए हैं जिसके उपरांत कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने दी है।

बताया कि नाम वापिस लेने वालों में 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार कुलदीप कमार निर्दलीय, 42- गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार सुरेश कुमार निर्दलीय, 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से जय दत्ता निर्दलीय, 44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र से ऋषि गौतम निर्दलीय तथा 45-कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी से अरूण भारद्वाज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नाम वापिस के उपरांत 41-चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से 6 प्रत्याशी, 42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से 6 उम्मीदवार, 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से 5 प्रत्याशी, 44-ऊना से 6 तथा 45-कुटलैहड़ से 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।