Loading...

Himachal Election: विक्रमादित्य सहित यह 6 प्रत्याशी खुद के लिए नहीं कर सकेंगे मतदान 

PRIYANKA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर जाकर लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के छह प्रत्याशी खुद के लिए वोट नहीं डाल सकेंगे। दरअसल, मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक विक्रमादित्य सिंह, राकेश पठानिया, निर्दलीय प्रत्याशी कृपाल परमार, भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रवि और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेश शर्मा खुद के लिए वोट नहीं डाल सकेंगे।

क्योंकि यह सभी छह नेता अपने गृह क्षेत्रों के बजाय दूसरे हलकों से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि सुरेश भारद्वाज का वोट शिमला शहर में है, जबकि इस बार उन्हें कसुंपटी से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह वन मंत्री राकेश पठानिया का वोट नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से है लेकिन उन्हें फतेहपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

विधायक विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी हैं, मतदाता सूची में इनका नाम रामपुर विधानसभा क्षेत्र में है। ज्वालामुखी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रविंद्र रवि का वोट पालमपुर में है। देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा कांगड़ा में मतदान करेंगे। फतेहपुर से निर्दलीय प्रत्याशी कृपाल परमार नूरपुर में मतदान करेंगे।