Himachal Election: हिमाचल में वोटिंग खत्म, पांच बजे तक इतने फीसदी हुआ मतदान
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई है। बता दें कि प्रदेश में बनाए गए 7881 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक 65.92 फीसदी ही मतदान हुआ, जो पिछली बार से 9.5% कम है। शाम पांच बजे तक विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में 98.08 फीसदी मतदान हुआ।
वही, सिरमौर में 72.35 फीसदी मतदान, शिमला में शाम पांच बजे तक 65.66, सोलन 68.48, बिलासपुर 65.72, हमीरपुर 64.74, ऊना 67.67, चंबा 63.09, कुल्लू 64.59, लाहौल-स्पीति 67.50 और किन्नौर में 62 फीसदी मतदान हुआ है। जिला कांगड़ा में 5 बजे तक कुल 63.95 फीसदी मतदान और मंडी में 66.75 फीसदी मतदान हुआ।