Himachal Election : 68 विधानसभा क्षेत्रों में अब इतने प्रत्याशी चुनाव मैदान में, भाजपा और कांग्रेस की…
HNN / शिमला
अब 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शनिवार को नामांकन वापिस लेने का अंतिम दिन था। जिसमे 92 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। भाजपा के 21 और कांग्रेस के सात बागियों ने अपने नामांकन वापस नहीं लिए। इससे विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ेंगी।
12 नवंबर को होने वाले चुनाव में इनके भविष्य का फैसला होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। अब 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में 413 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा और 8 दिसंबर को इनके नतीजे घोषित होने हैं।