गुग्गा माड़ी मेले पर 19 सितंबर को जानिए किस उपमंडल में रहेगा स्थानीय अवकाश
गुग्गा माड़ी सुबाथू मेले के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित
सोलन उपमंडल की परिधि में मेला गुग्गा माड़ी सुबाथू के उपलक्ष्य में 19 सितंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आदेश जारी किए हैं।
सोलन
उपायुक्त की ओर से जारी आदेशों के अनुसार शनिवार, 19 सितंबर 2026 को सोलन उपमंडल की परिधि में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश सुबाथू में आयोजित होने वाले मेला गुग्गा माड़ी के उपलक्ष्य में रहेगा।