लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal High Court: दोषी की सजा ए मौत पर फैसला आज, मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उतारा था मौत के घाट…

SAPNA THAKUR | 30 दिसंबर 2022 at 10:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में मासूम बच्ची से दुराचार कर उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को प्रदेश हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि निचली अदालत ने आरोपी को सजा-ए-मौत का फैसला सुनाया है जिसे आरोपी ने हाईकोर्ट में चुनौती के माध्यम से अपील की है। ऐसे में प्रदेश हाई कोर्ट आज आरोपी को क्या फैसला सुनाती है यह देखना अभी बाकी होगा।

मामला 2017 का है जब उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के रहने वाले आकाश ने जिला सोलन के बद्दी में पहले 7 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण किया और उसके बाद उससे दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी डाल दिया और उसका गला घोट कर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गवाहों और सबूतों के आधार पर जिला सोलन की अदालत ने आरोपी को मौत की सजा सुनाई। जिसके बाद दोषी आकाश की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट सोलन द्वारा पारित फैसले को अपील के माध्यम से चुनौती दी गई है। ऐसे में आज आकाश को सुनाई सजा-ए-मौत के पुष्टिकरण और निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]