Loading...

Himachal Police Constable Recruitment :20 फरवरी से शुरू होगा ग्राउंड टेस्ट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Jan 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला में आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया , 11 मार्च तक चलेगी फिजिकल परीक्षा

Himachal Police Constable Recruitment : हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिला कांगड़ा में पुलिस भर्ती के लिए पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में ग्राउंड टेस्ट (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) 20 फरवरी से शुरू होगा और 11 मार्च तक चलेगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं

महिला और पुरुष आवेदकों के लिए अलग तिथियां

कांगड़ा जिला में पुलिस भर्ती ग्राउंड टेस्ट के लिए 3638 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 22431 पुरुष और 8207 महिला आवेदक शामिल हैं

  • महिला आवेदकों के लिए ग्राउंड टेस्ट 4 दिन चलेगा
  • पुरुष आवेदकों के लिए ग्राउंड टेस्ट 7 दिन तक होगा
  • 7 से 11 मार्च तक चार दिन रिजर्व डे के रूप में रखे गए हैं , ताकि मौसम खराब होने या किसी अन्य कारण से प्रक्रिया में बाधा आने पर इसे पूरा किया जा सके।

भर्ती प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सभी आवेदकों को एडमिट कार्ड में दी गई तिथि के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा

भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

  • 20 फरवरी से 6 मार्च तक ग्राउंड टेस्ट आयोजित होगा।
  • 7 से 11 मार्च तक चार दिन रिजर्व रखे गए हैं
  • धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में पूरी प्रक्रिया 11 मार्च तक चलेगी

आवेदक अपने एडमिट कार्ड में दी गई तिथि पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में उपस्थित होकर ग्राउंड टेस्ट में भाग ले सकते हैं