Loading...

हिमाचल प्रदेश ट्रेड यूनियन संघ ने 28 वॉं स्थापना दिवस मनाया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 54 Mins Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना में हिमाचल प्रदेश ट्रेड यूनियन परिषद लोक कल्याण एवं तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा 28वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति, भर्ती प्रक्रिया और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

ऊना

हिमाचल प्रदेश ट्रेड यूनियन परिषद लोक कल्याण हिमाचल प्रदेश व तकनीकी कर्मचारी संघ जिला ऊना के अध्यक्ष ने तकनीकी कर्मचारियों संघ का 28वॉं स्थापना दिवस संघ की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। सुनील शर्मा ने तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कहा कि तकनीकी कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। पिछले 28 वर्षों में तकनीकी कर्मचारियों की बहुत सी मांगें सरकार द्वारा पूरी नहीं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति लंबे समय से लंबित है, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को समय-समय पर पदोन्नति दी जा रही है। इसके कारण कर्मचारियों में असंतोष की भावना है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया जाए और शीघ्र समाधान किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में भी कई विसंगतियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहना था कि पहले 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार मिलता था, लेकिन अब योग्य होने के बावजूद रोजगार के अवसर कम हो गए हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 14 और 15 जून को शिमला में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में तकनीकी कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी।इस अवसर पर प्रधान ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष संदीप चेल्ला राम व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।