Loading...

हिमाचल उत्सव की चौथी संध्या में कुमार साहिल के गीतों पर झूमे दर्शक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Hours Ago • 1 Min Read

22वें हिमाचल उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में गायक कुमार साहिल और उनके बैंड ने हिंदी व पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। ठोडो मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ी कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों की वेस्टर्न नृत्य प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय हिमाचल आइडल गायन प्रतियोगिता का दूसरा दौर भी आयोजित किया गया, जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

हिमाचल उत्सव की चौथी संध्या में कुमार साहिल के गीतों पर झूमे दर्शक

सोलन

चौथी सांस्कृतिक संध्या में सोलन के डिप्टी कमिश्नर मनमोहन शर्मा मुख्य अतिथि और एसपी साईं दत्तात्रेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एएसपी रमेश शर्मा, एडीसी दिव्यांशु सिंघल और जुगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक सोलन के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज सूद भी मौजूद रहे। डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और संस्थापक महासचिव कीर्ति कौशल ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने आयोजन को लोक कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाला प्रयास बताया। एसपी सोलन ने लोगों से चिट्टे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील भी की।

हिमाचल उत्सव की चौथी संध्या में कुमार साहिल के गीतों पर झूमे दर्शक

कुमार साहिल और पहाड़ी कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण कुमार साहिल रहे। उन्होंने अपने बैंड के साथ हिंदी और पंजाबी गीत प्रस्तुत किए, जिन पर ठोडो मैदान में मौजूद दर्शक गुनगुनाते और नृत्य करते नजर आए। उनसे पहले पहाड़ी गायक प्रदीप शर्मा ने नाटियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में कांगड़ी गायक मोहित गर्ग, गौरव पठानिया, हिंदी गायिका श्रुति, सिरमौर के गायक अमित शांडिल्य, केशव शर्मा और पहाड़ी गायिका रोशनी जस्टा की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने सराहा।

हिमाचल उत्सव की चौथी संध्या में कुमार साहिल के गीतों पर झूमे दर्शक

नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

स्कूली विद्यार्थियों की वेस्टर्न नृत्य प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, यूरो किड्स, एलिट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ब्राइट होराइजन पब्लिक स्कूल, दयानंद आदर्श विद्यालय, नटखट स्कूल और सोलन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रंगमंच कलाकार सुनीता शर्मा और मंजू भारद्वाज ने किया। हिमाचल आइडल के दूसरे दौर में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत गुरु परमिंदर सिंह नामधारी और संगीत गुरु एवं गायक सोनू भारद्वाज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

हिमाचल उत्सव की चौथी संध्या में कुमार साहिल के गीतों पर झूमे दर्शक

Related Topics: •