Loading...

Himachal Weather: फिर बिगड़ सकता है मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना

Ankita • 8 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 9 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार से लेकर शुक्रवार तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। निचले व मैदानी भागों के लिए 9 और 10 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है।

न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 4.3, सुंदरनगर 3.6, भुंतर 2.0, कल्पा माइनस 2.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.8, नाहन 12.1, केलांग माइनस 12.4, पालमपुर 5.0, सोलन 3.8, मनाली 0.0, कांगड़ा 6.6, मंडी 4.2, बिलासपुर 7.0, हमीरपुर 5.3, चंबा 5.9, डलहौजी 5.1, जुब्बड़हट्टी 5.5, कुफरी 2.2, कुकुमसेरी माइनस 8.8, नारकंडा 0.5, कसौली 6.7, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 0.6, धौलाकुआं 7.3, बरठीं 7.4, पांवटा साहिब 10.0 और सराहन 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।