लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Weather Update / हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें ताजा मौसम रिपोर्ट

हिमाचलनाउ डेस्क | 27 मार्च 2025 at 8:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिमला। हिमाचल प्रदेश में वीरवार को कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

रोहतांग-बारालाचा में हल्की बर्फबारी, जलोड़ी दर्रा 43 दिन बाद बहाल

बुधवार को रोहतांग और बारालाचा दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इस बीच, औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 (जलोड़ी दर्रा) को 43 दिन बाद बस सेवा के लिए बहाल कर दिया गया

लाहौल-स्पीति में अभी भी कई सड़कें अवरुद्ध

लाहौल-स्पीति में 43 संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

  • स्पीति उपमंडल: 9 सड़कें बंद
  • उदयपुर उपमंडल: 14 सड़कें बंद
  • लाहौल मंडल: 20 सड़कें बंद

इसके अलावा, क्षेत्र में बिजली के दो ट्रांसफार्मर भी बंद हैं।

तापमान में बदलाव, न्यूनतम पारा माइनस से बाहर

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। केलांग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य बना हुआ है।

हिमाचल के प्रमुख क्षेत्रों में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

क्षेत्रअधिकतम तापमान
बिलासपुर34.6
ऊना34.4
धौलाकुआं33.8
बरठीं32.3
सुंदरनगर32.2
कांगड़ा31.1
मंडी30.9
सोलन30.5
नाहन29.3
चंबा29.2
भुंतर28.0
शिमला23.0
मनाली21.2

शुक्रवार से साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]