HP पुलिस  बैंड हार्मनी आफ पाइन के कलाकार प्रथम सांस्कृतिक संध्या  में  देंगे प्रस्तुति 

By Shailesh Saini Published: 27 Jul 2024, 8:18 PM | Updated: 27 Jul 2024, 8:21 PM 1 min read

HNN News चंबा

चंबा प्रशासन ने मेले की तैयारी करी मुकम्मल

चम्बा,28 जुलाईउपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला -2024  के तहत पहली सांस्कृतिक संध्या में  हिमाचल पुलिस  बैंड हार्मनी आफ पाइन के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और प्रथम सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण होगा । 

बता दे की मिंजर मेले को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तमाम तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। मेले को आकर्षक बनाने के लिए न केवल विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां एक नए अंदाज में लगाई जाएगी बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी और अधिक पहचान मिले इसको लेकर कल और कलाकार का विशेष रूप से चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि हिमाचली कलाकारों में ममता भारद्वाज,  भावना जरयाल सहित चंबा के विभिन्न कलाकार एवं सांस्कृतिक दल अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।

Tags: