Loading...

HP Board / शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 7वीं से 10वीं तक लागू होगा एनसीईआरटी आधारित नया सिलेबस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 14 Jul 2026 • 1 Min Read

HP Board : शैक्षणिक सत्र 2027-28 से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सातवीं से दसवीं कक्षा तक एनसीईआरटी आधारित नया पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड के अनुसार इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को समान शैक्षणिक ढांचे और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।

धर्मशाला

नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगा बदलाव

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से सातवीं से दसवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में संशोधन करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड इन कक्षाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप एनसीईआरटी आधारित सिलेबस लागू करेगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक ढांचे के अनुरूप अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराना और उच्च शिक्षा व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक आधार प्रदान करना है।

अवधारणात्मक और कौशल आधारित शिक्षा पर रहेगा फोकस

नए पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी पैटर्न के अनुसार पढ़ाई करवाई जाएगी। इसमें रटने की प्रवृत्ति को कम करते हुए अवधारणात्मक समझ, कौशल आधारित शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण और व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों की विषयों की समझ विकसित होगी और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।

तैयारियां शुरू, अगले सत्र से लागू करने की योजना

शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने पाठ्यक्रम परिवर्तन की प्रक्रिया के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से सातवीं से दसवीं कक्षा तक नया सिलेबस लागू करने की योजना है। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक और प्रशासनिक तैयारियों पर कार्य किया जा रहा है।

Related Topics: