HP Cabinet: सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक कल, इन अहम मुद्दों पर….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक कल शुक्रवार को राज्य सचिवालय शिमला के शिखर सम्मेलन हाल में होगी। बता दें कैबिनेट की यह बैठक सांय 5:30 बजे शुरू होगी। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।
कैबिनेट की बैठक में कई पद भरने का फैसला लिया जा सकता है। लोक सेवा आयोग दस दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा भी कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
