Loading...

HP Cabinet : हिमाचल कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले

Ankita • 28 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की मंत्रिमंडल की बैठक कल यानी 29 मार्च को आयोजित होगी। बता दें यह बैठक प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

शिखर सम्मेलन हॉल में यह बैठक शाम करीब 4:30 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार की गारंटियों पर भी फैसला इस बैठक में लिया जा सकता है।