Loading...

HP Police Paperleak: अब हिमाचल में दबिश देगी सीबीआई, नए सिरे से…

PRIYANKA THAKUR • 4 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सीबीआई चंडीगढ़ कार्यालय में जांच के सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। एसआईटी ने स्वयं चंडीगढ़ जाकर यह दस्तावेज दिए हैं। सीबीआई इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब सप्ताह के भीतर सीबीआई के अधिकारी हिमाचल में दस्तक दे सकते हैं।

गौरतलब है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हुआ था। ऐसे में पूर्व सरकार के निर्देश के चलते पुलिस मुख्यालय की ओर से यह मामला सीबीआई को सौंपा गया है। अभी सीबीआई को ओर से ईमेल और व्हाट्स ऐप के माध्यम से जानकारी ली जा रही थी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में चंडीगढ़ में दो एफ आईआर दर्ज होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विशेष जांच दल (एसआईटी) और सीआईडी से पूरा रिकॉर्ड मांग लिया था। सीबीआई की ओर से इस मामले में नए सिरे से जांच की जा रही है।