Loading...

आरडीजी बहाली और एनपीएस के 9,280 करोड़ जारी कराए भाजपा : विनय कुमार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 41 Mins Ago • 1 Min Read

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा से केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश की बंद की गई आरडीजी की बहाली के लिए प्रयास करने को कहा है। उन्होंने आपदा राहत के घोषित 1,500 करोड़ रुपये और नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत जमा प्रदेश के कर्मचारियों के लगभग 9,280 करोड़ रुपये जारी कराने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि ये राशि जारी होने पर कांग्रेस केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा का आभार व्यक्त करेगी।

शिमला

विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों का संरक्षण किया है। उन्होंने इसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि भाजपा को इसके लिए राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री को बधाई देनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस परियोजना को लेकर सरकार के रुख को हिमाचल के हितों से जुड़ा कदम बताया।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। विनय कुमार ने दावा किया कि जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान किशाऊ बांध परियोजना को लेकर कुछ नहीं किया और अब केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश से जुड़े वित्तीय मामलों को प्रभावी ढंग से उठाना चाहिए।

आपदा राहत और एनपीएस राशि का मुद्दा उठाया

विनय कुमार ने जयराम ठाकुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1,500 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि जारी कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के हितों की अनदेखी कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत प्रदेश के कर्मचारियों के जमा लगभग 9,280 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास अटके हैं और यह राशि हिमाचल प्रदेश को जारी की जानी चाहिए।

Related Topics: