Loading...

JOBS / हिमाचल में कृषि विकास अधिकारी के 65 पदों पर भर्ती…..

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Dec 2024 • 1 Min Read

27 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन , जानें पात्रता और पदों का विवरण

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी (Agriculture Development Officer) के 65 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी 2025 की रात 11:59 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण और वेतनमान

  • विभाग: कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश
  • पद का नाम: कृषि विकास अधिकारी
  • वेतनमान: पे बैंड लेवल-16 (₹48,700-₹1,54,300)
  • कुल पद: 65

आरक्षण के तहत पदों का वितरण इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (UR): 22
  • शारीरिक रूप से विकलांग: 01
  • दृष्टिहीन (बैकलॉग): 01
  • भूतपूर्व सैनिक (बैकलॉग): 18
  • मानसिक दिव्यांग (या बहु दिव्यांगता): 01
  • अनुसूचित जाति (SC): 06
  • अनुसूचित जाति श्रवण बाधित (बैकलॉग): 01
  • अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक (बैकलॉग): 03
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 02
  • अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक (बैकलॉग): 01
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 04
  • अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक (बैकलॉग): 01
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 04

महत्वपूर्ण निर्देश

  1. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
  2. पात्रता शर्तें, शैक्षणिक योग्यता, और आवेदन शुल्क के विवरण के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  3. ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आवश्यक निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc