HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए सत्र में बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग प्रक्रिया 17 व 18 जुलाई को होगी। वहीं, बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) जेईई मेन के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग 19 व 20 जुलाई को होगी, जबकि एचपीसीईटी के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग 21 व 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
बता दें विश्वविद्यालय ने भारी बारिश के चलते स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग का संशोधित किया है। प्रदेश भर में भारी बरसात के चलते इस सप्ताह की सभी काउंसलिंग स्थगित की गई है। तकनीकी विवि ने पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए प्रवेश विवरणिका भी वेबसाइट पर अपडेट की है, जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं।
काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को बताए स्थान पर आना होगा। सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि काउंसलिंग प्रक्रिया का नया शेड्यूल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख लें। जिस श्रेणी और पात्रता के आधार पर अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है, उस तिथि को ध्यान से देखकर ही अभ्यर्थी तकनीकी विवि परिसर में आए। तिथि से आगे-पीछे आने वालों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।

