Loading...

Jobs / राज्य चयन आयोग भरेगा रेडियोग्राफर के 43 पद, 7 दिसंबर तक आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Jobs / हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने रेडियोग्राफर के 43 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया घोषित की है। ये नियुक्तियां जॉब ट्रेनी आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में की जाएंगी। अभ्यर्थी 12 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर निर्धारित की गई है।

हमीरपुर/हमीरपुर

रेडियोग्राफर जॉब ट्रेनी भर्ती के लिए पोस्ट कोड 26061 तय किया गया है। कुल 43 पदों में से 19 पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और 24 पद चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी 7 दिसंबर को रात 11:59 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 18 हजार रुपये मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 18 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन माध्यम के अलावा किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, पात्रता की शर्तों, परीक्षा शुल्क, नियुक्ति की शर्तों और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

Related Topics: •