Loading...

HRTC निदेशक मंडल की बैठक: 297 ई-बसों और 24 सुपर लग्जरी बसों की खरीद को मंजूरी

हिमाचलनाउ डेस्क • 28 Mar 2025 • 1 Min Read

शिमला: वीरवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 297 ई-बसें और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के वर्क ऑर्डर को मंजूरी दी गई। बैठक में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रधान सचिव आरडी नजीम, प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्या निर्णय लिए गए?

  • 297 टाइप-1 ई-बसों की खरीद को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
  • 37 सीटर 250 डीजल बसों के लिए टेंडर जारी करने की स्वीकृति दी गई।
  • 24 सुपर लग्जरी बसों की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर को हरी झंडी दी गई।
  • ई-बसों की खरीद संबंधी सिफारिशों को निदेशक मंडल ने मंजूरी दी, अब यह प्रस्ताव मंत्रिमंडल को सूचनार्थ भेजा जाएगा
  • सरकार ने अगले 3 महीनों में इन बसों के संचालन का लक्ष्य रखा है

परिवहन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

इस निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल व अत्याधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से प्रदूषण कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी