Loading...

HRTC / दिहाड़ी पर बस चलाने के लिए 310 आवेदन, ट्रायल में 15 चालक पास

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 25 Jun 2026 • 1 Min Read

HRTC : नाहन डिपो में दिहाड़ी आधार पर बस चलाने के लिए कुल 310 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे चयन प्रक्रिया में काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 53 आवेदकों के ड्राइविंग ट्रायल लिए गए और कड़ी जांच के बाद केवल 15 चालक ही सफल हो सके। सफल अभ्यर्थियों में एक महिला चालक भी शामिल है, जिसने परीक्षण में अपनी योग्यता साबित की।

नाहन

हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालक व परिचालकों की प्रस्तावित हड़ताल की संभावना के बीच नाहन डिपो में बुधवार को दिहाड़ी आधार पर बस चलाने के लिए चालकों के ट्रायल आयोजित किए गए।निगम प्रबंधन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आवेदन प्रक्रिया चली, जिसमें 310 लोगों ने आवेदन किया। इसके बाद दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चालकों के ड्राइविंग ट्रायल लिए गए।शाम पांच बजे तक कुल 53 आवेदकों का परीक्षण किया गया। इनमें से केवल 15 चालक ही ट्रायल में सफल हो सके। सफल अभ्यर्थियों में एक महिला चालक भी शामिल है।

गौरतलब है कि निगम प्रबंधन ने सभी डिपुओं को आवश्यकता पड़ने पर बस सेवाएं सुचारू रखने के लिए अस्थायी रूप से दिहाड़ी आधार पर चालक रखने के निर्देश जारी किए हैं। नाहन डिपो के लिए 25 चालकों की व्यवस्था की जानी है।एचआरटीसी के उपमंडल प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि 310 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 53 चालकों के ट्रायल लिए गए, जबकि 15 चालक परीक्षण में सफल रहे। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थियों में एक महिला चालक भी शामिल है।

Related Topics: