Campus Interview: नाहन में शेफ और स्वीपर-वेटर के चार पदों पर भर्ती, 26 सितंबर को चयन
Campus Interview: नाहन के यशवंत विहार स्थित मैसर्ज सुतो कैफे में चार पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इनमें कॉन्टिनेंटल/चाइनीज शेफ के दो और स्वीपर/वेटर के दो पद शामिल हैं। चयन के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किया जाएगा।
नाहन
जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 13,750 रुपये से 14,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान 10वीं या डिप्लोमा प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की दो तस्वीरें और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। भर्ती और कैंपस इंटरव्यू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 9780027255 पर संपर्क कर सकते हैं।