Loading...

Crime / राजगढ़ में पिकअप वाहन से अवैध शराब की 140 पेटियां बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Crime : राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 140 पेटियां अवैध शराब बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़

गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को पुलिस चौकी यशवंतनगर, थाना राजगढ़ की टीम क्षेत्र में गश्त और सुराग बूरारी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि संदीप वर्मा नामक व्यक्ति पिकअप वाहन नंबर HP 62 4944 में सोलन की ओर से नेरी पुल की तरफ अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना में बताया गया कि उक्त वाहन कुछ ही समय में नेरी स्थित ठाकुर ढाबा के पास पहुंचने वाला है, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर निगरानी शुरू कर दी।

नेरी क्षेत्र में रोका गया वाहन, जांच में मिली शराब की पेटियां

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर नेरी क्षेत्र में बताए गए वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान संदीप वर्मा निवासी गांव बजोग, डाकघर टाली भूज्जल, तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर, उम्र 30 वर्ष के रूप में बताई। इसके बाद पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें पिकअप के अंदर बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां पाई गईं। जांच के दौरान वाहन से देसी शराब मार्का संतरा नंबर-1 की कुल 50 पेटियां तथा अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग की 90 पेटियां बरामद हुईं। इस प्रकार वाहन से कुल 140 पेटियां शराब बरामद की गईं।

दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक, मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार बरामद शराब के संबंध में चालक से लाइसेंस और परिवहन परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

Related Topics: