Loading...

आबकारी / राजगढ़ में पिकअप से 100 पेटियां देसी शराब बरामद, चालक पर मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Aug 2026 • 1 Min Read

आबकारी / सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने नियमित गश्त और यातायात जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से 100 पेटियां देसी शराब बरामद की हैं। चालक शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/राजगढ़

पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम ने शायाघाट के समीप सनौरा की ओर से आ रहे पिकअप वाहन (HP63A-2142) को जांच के लिए रोका। चालक ने अपनी पहचान जयप्रकाश (32) निवासी देवठी मझगांव, तहसील राजगढ़ के रूप में बताई। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई।

100 पेटियां देसी शराब बरामद

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने 100 पेटियां देसी शराब (ब्रांड पैराडाइज संतरा) बरामद की। सभी बोतलों पर “Sale in Himachal Pradesh Only” अंकित था। चालक शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: